बिंद्रा बाजार/आजमगढ़। अंबिका सेवा संस्थान द्वारा बिंद्रा बाजार प्राथमिक विद्यालय पर सुबह 10:00 बजे से शुरू हुई आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में आज सैकड़ों युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लाक प्रमुख रानी की सराय विपिन सिंह, खेल अधिकारी देवेश मिश्रा ज्योति फाउंडेशन के सचिव संजय शर्मा, सहकारिता बैंक के चेयरमैन जय प्रकाश पांडे ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। अध्यक्षता राजेंद्र मिश्रा प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय रानीपुर रजमो ने किया। मुख्य अतिथि संबोधन में डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने बताया कि खेल हमेशा आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है। ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने कहा कि खेल खेल रहे थे शारीरिक मानसिक विकास होता और जो रस्साकशी का खेल भी बिलुप्त हो चुका था उसे अंबिका सेवा संस्थान नए सिरे से चालू किया तमाम अतिथियों ने अपने संबोधन में खेल को बढ़ावा देने के लिए संस्था को धन्यवाद दिया।
लंबी कूद में रजनीश यादव प्रथम मनीष मोदनवाल द्वितीय सुजीत मौर्य तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में रस्सा काशी में प्रथम स्थान रसूलपुर गांव और द्वितीय स्थान शिव कुमारी इंटर कॉलेज रानीपुर रजमो रस्सी कूद बालिकाओं में 178 बार कूद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरे स्थान पर पूर्णिमा भारती तीसरे स्थान पर आरती चौहान प्राप्त की देर शाम तक कबड्डी का कार्यक्रम चलता रहा कबड्डी में 32 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला ठेकमा और किशनपुर मोहम्मदपुर के बीच खेला गया जिसमें ठेकमा विजई हुई और द्वितीय टीम के रूप में किशनपुर की टीम रही। रस्साकशी में दर्जनों टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला शिव कुमारी इंटर कॉलेज और से रसूलपुर के बीच खेला गया रसूलपुर विजई रही और द्वितीय विजेता के रूप में शिव कुमारी इंटर कॉलेज रही। इस मौके पर अभिषेक उपाध्याय संतोष शर्मा दिनेश प्रजापति दिवाकर यादव कपिराज यादव दिनेश सोनकर शिव प्रकाश मुरहा सौरभ उपाध्याय प्रिंस कुमार बंटी लकी शिवास्तव पवन शर्मा राहुल पांडे पवन अस्थाना योगेश्वर मोदनवाल अजय श्रीवास्तव समेत राम सागर चौबे समेत सैकड़ो लोगो ने खेल का आनंद लिया अंत में संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय सभी लोगों को धन्यवाद दिया।
0 Comments