दांत उखाड़े के बहाने डाक्टर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म



पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली। जनपद के सैदपुर हॉकिंस इज्जतनगर में एक डॉक्टर ने अपने ही डेंटल क्लीनिक में महिला को नशीला इंजेक्शन देकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाया. शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने डॉक्टर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, सैदपुर हॉकिंस के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी के दांत में दर्द हो रहा था. 16 अक्टूबर को प्रकाश डेंटल लैब पर डॉ रवेंद्र को दिखाने गई. डॉक्टर ने कहा दांत उखाड़ कर दूसरा दांत लगा देंगे. शाम को चार बजे डॉक्टर रवेंद्र ने महिला को अपने क्लीनिक पर बुलाया. इसके बाद महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया. उसका दांत उखाड़ा. इसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली. जब महिला को होश आया तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे. महिला ने इसकी शिकायत डाक्टर से की. डाक्टर ने वीडियो वायरल कर देंगे. महिला घबरा गई. वह अपने घर में गुमसुम और परेशान सी रहने लगी. तीन नवंबर को प्रॉपर्टी डीलर पति के पूछने पर महिला ने डॉक्टर की करतूत बता दी. पति से कहा कि डॉक्टर ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी है. इस मामले की तहरीर इज्जतनगर पुलिस को दी गई. इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि महिला की तहरीर पर डॉ रवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया. प्राथमिक जांच पड़ताल में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई है. डॉक्टर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.

Post a Comment

0 Comments