बलिया। जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां वृद्ध दादा ने रिश्ते की 13 वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना में बलिया पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।यह मामला कोतवाली रसड़ा क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने पड़ोसी चाचा रघुवंशी राम के खिलाफ तहरीर देकर संगीन आरोप लगाया। पिता का आरोप है कि मेरी पुत्री को शनिवार की देर सायं चाचा (रिश्ते में पीड़िता के बाबा) ने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर घर पहुंची पीड़िता ने रोते हुए आपबीती बताई। बोली कि मिठाई का लालच देकर बाबा बार-बार अपने डेरा पर बुलाकर मेरे साथ गलत काम करते थे। बालिका की बात सुन परिजनों के पैरों तलों जमीन खिसक गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रघुवंशी राम के खिलाफ धारा 376 भादवि व 5एम/6 पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ एसएन वैस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

0 Comments