रिटायर्ड दारोगा से प्लाट दिलाने के नाम पर 22 लाख की ठगी


मेरठ। रिटायर्ड दारोगा ने पड़ोसी इंस्पेक्टर पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़ित ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है. रविवार को सीओ दौराला से भी न्याय की गुहार लगाई है. मिली जानकारी के अनुसार, रोहटा रोड स्थित तेज विहार कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह वर्ष 2019 में यूपी पुलिस विभाग से दारोगा के पद से रिटायर्ड हुए. उन्होंने बताया कि उनके घर से कुछ दूर पर यूपी पुलिस विभाग में तैनात एक इंस्पेक्टर रहते हैं. इंस्पेक्टर ने एक प्लाट खरीदवाने के नाम पर 19 अप्रैल 2019 को उनसे 17 लाख रुपये लिए थे. यह रकम उन्होंने चेक के माध्यम से दी थी. इसके दो महीने बाद इंस्पेक्टर ने पांच लाख रुपये और लिए. मगर, आज तक प्लाट नहीं दिलवाया. रुपये वापस देने का दबाव बनाया तो इंस्पेक्टर ने 22 लाख रुपये के कई चेक दिए, जो बाउंस हो गए. आरोप है कि दोबारा तकादा करने पर अब इंस्पेक्टर लगातार धमकी दे रहा है. पीड़ित ने सभी दस्तावेजों संग प्रार्थना पत्र एसएसपी दफ्तर में दिया है. रविवार को पीड़ित कंकरखेड़ा थाने पहुंचा और सीओ दौराला से न्याय की गुहार लगाई. सीओ दौराला आशीष शर्मा ने बताया कि जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Post a Comment

0 Comments