सगड़ी में पद यात्रा कर कांग्रेस का अलख जागा रही राना खातून


आजमगढ़। देश के पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर रविवार को सगड़ी विद्यान सभा के दर्जनभर गांव में पद यात्रा कर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री राना खातून ने लोगों में महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा के पर्चे बांट कर कांग्रेस का अलख जागा रही है। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा जो 14 नवबंर से 24 नवबंर तक चलेगा। इसी कार्यक्रम के तहत रविवार को सगड़ी विधान सभा क्षेत्र के हैदराबाद गांव से पदयात्रा का शुभारंभ हुई। पदयात्रा रोशन गांव, निविहवा, इस्माइलपुर, बेलहिया व खरैलिया का भ्रमण कर लोगों को प्रियंका गांधी द्वारा लिए गए प्रतिज्ञाओं को पर्चे भी बांटे गए। यह पदयात्रा 12 किमी की दूरी के दौरान सात ग्राम सभाओं से होकर गुजरी। अंत आराजी अजगरा भगीरथी पहुंच कर जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों गांव के लोग एकत्रित हुए। इस अवसर पर राजीव मिश्रा, अरविन्द जयसवार, शुभम राय, अजीत राय, सुरेश यादव, राम समुझ पटेल, दिनेश निषाद, रामहर्ष चौहान, कपिलदेव दूबे, श्रीपतिराम, फहीम व आरिफ शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments