फाइन आर्ट सेंटर की 53 कलाकार बेटियों की मेहनत लाई रंग
दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी समापन सत्र में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
आज़मगढ़। रामकथा पर आधारित 130 फीट लम्बी पेंटिंग बनाकर एक बार पुनः आजमगढ़ को गौरवान्वित किया है। फाइन आर्ट सेंटर की 53 कलाकार बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत से है। फाइन आर्ट सेंटर की इन महिला कलाकारों को अग्रसेन महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय पेंटिंग प्रदर्शनी के समापन सत्र में प्रशस्ति पत्र दिया गया।
डॉ लीना मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनी में लगे चित्रों में भारत के ऐतिहासिक पुरुष मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रमुख घटनाओं को विभिन्न लोक कलाओं जैसे मधुबनी (बिहार) पट चित्र (उड़ीसा) फड़ (राजस्थान) पिछवई (नाथद्वारा) व केरल म्यूरल (केरल) में सभी प्रमुख घटनाओं को चित्रित किया गया। इस चित्रकला प्रदर्शनी का उदघाटन 13 नवम्बर को डॉ राम अवतार शर्मा अध्यक्ष रामायण सर्किट भारत सरकार और मानस मर्मज्ञ राजर्षि गांगेय हंस विश्वामित्र ने संयुक्त रूप से किया था।
इस चित्र प्रदर्शनी के साथ ही दो दिवसीय विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया पहले दिन लोक के राम ष् विषय पर एवं दूसरे दिन राम और राष्ट्रवादष् विषय पर डॉ राम अवतार शर्मा और श्री राजर्षि गंगे हंस विश्वामित्र ने अपने विचार रखे।
इसके साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया द्वारा 53 कलाकारों को इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने पर मेडल और प्रमाणपत्र मुख्य अतिथि रामायण सर्किट के अध्यक्ष डॉ राम अवतार शर्मा, श्री राजर्षी गांगेय हंस विश्वामित्र, श्री सिद्धार्थ सिंह एवं डॉ मनीष त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। संयोजक डॉ कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि यद्यपि देश भारत के संविधान से चलता है परंतु भारतीय समाज राम की मर्यादा से संचालित होता है, इसलिए रामकथा को आधुनिक पीढ़ी को बताना आवश्यक है। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशक डॉ लीना मिश्रा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया के प्रेसिडेंट पावन सोलंकी, महाविद्यालय के प्रबन्क सुधीर अग्रवाल व आजमगढ़ के सभी प्रबुद्ध जनों, पत्रकारों एवं आए हुए मुख्य अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ प्रशांत राय, सिद्धार्थ सिंह, डॉ निशा यादव,डॉ ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, अनिल राय, पवन सिंह, डॉ शैलेश सिंह, डॉ प्रेमचंद यादव, डॉ चंदन कुमार, डॉक्टर पूनम तिवारी, अनामिका सिंह, डॉ रमेश मणि, कंचन मौर्य, मीनू यादव, रश्मि डालमिया, अलका राय, श्रीमती रमा त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

0 Comments