आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरजू प्रसाद श्रीवास्तव को दी श्रद्धांजलि

संघ पर लगे प्रतिबंध के दौरान गए थे जेल



विवेक जायसवाल

अतरौलिया/आजमगढ़। आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा खंड के संचालक रहे स्वर्गीय सरजू प्रसाद श्रीवास्तव के त्रयोदशाह में पहुंचकर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। बता दें कि स्वर्गीय सरजू प्रसाद श्रीवास्तव का जन्म क्षेत्र के शेखपुरा में एक किसान परिवार में हुआ था तथा एक शिक्षक के रूप में इन्होंने पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज अतरौलिया में 1973 से 1993 तक अपनी महत्वपूर्ण सेवा दी। सरयू प्रसाद आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा वर्तमान में खंड के संघचालक रहे साथ ही साथ अतरौलिया के कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भी रहे। लगभग 92 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया। गांधी जी की हत्या के बाद संघ पर प्रतिबंध लगा तब इन्हें जेल भी जाना पड़ा था तथा यह बाल स्वयंसेवक थे। अयोध्या आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके पास एक संतान वसंत श्रीवास्तव है जो एक विद्यालय के प्रबंधक हैं। सरजू प्रसाद की पत्नी का देहांत 1999 में हो गया था। इस अवसर पर लाखन राणा सिंह, डॉक्टर भगत सिंह ,डॉ हरि सेवक पांडे, सुनील तिवारी, जितेंद्र सिंह गुड्डू, रमेश सिंह रामू, धीरज मिश्रा, दयानंद शुक्ला, राजकुमार तिवारी, डॉक्टर कमला कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments