अतरौलिया में छात्र संघ सभा की बैठक, पूर्व मंत्री बलराम यादव ने छात्र व नौजवानों का किया स्वागत
विवेक जायसवाल
अतरौलिया/आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को करीब 11.00 बजे छात्र संघ सभा की एक बैठक का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि सपा महासचिव बलराम यादव व विशिष्ट अतिथि विधायक डॉक्टर संग्राम यादव व सुभाष चंद जायसवाल रहे। संचालन आशीष यादव व अध्यक्षता सरवन यादव ने की। विधायक संग्राम यादव द्वारा आए हुए छात्र व नौजवानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में 2022 चुनाव को लेकर युवाओं के साथ चर्चा की गई, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि बलराम यादव ने कहा कि इस शानदार बैठक के लिए सभी युवा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का स्वागत करता हूं। समाजवादी पार्टी का उद्देश्य समता और समानता के साथ इसका गठन हुआ था और अखिलेश जी ने अच्छे कार्यों को करके दिखाया था। आज की परिस्थितियां कुछ अलग हो गई है। छात्र सभा द्वारा आयोजित यह पहली बैठक है इसलिए यह बैठक बहुत ही शुभ होगी।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि अगर छात्र संघ नहीं होता तो इतनी बड़ी पहचान बनाना बहुत ही मुश्किल होता। छात्र राष्ट्र का निर्माता होता है और नौजवान क्रांति का प्रतीक होता है। आज समाज का हर तबका एक बदलाव के रास्ते पर चल पड़ा है। हिंदुस्तान के अंदर लोग ऑक्सीजन के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिए, आज अडानी और अंबानी के हाथों सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। यह सरकार ना आगडे़ की है ना पिछड़े की है यह सरकार छात्र नौजवानों की बात नहीं सुनती। आज विधानसभा में बहस नहीं चल रही। गरीबों को 100 रूपये का अनाज देकर शिक्षा से वंचित करना चाहती है, आए दिन बाबा साहब के संविधान को बदलने का काम कर रही है। चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा आज अडानी के हाथों बेच दिया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक जो अखिलेश सरकार ने बनवाया था वह प्राइवेट हाथों में दे दिया गया, समाजवादी सरकार बनने पर पुनः राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को सरकारी घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं को एक नारा भी दिया नौजवानों और किसानों का इंकलाब होगा, 22 में बदलाव होगा।
इस मौके पर शुभम यादव, रवि यादव, लकी श्रीवास्तव, मुन्नी यादव, मेराज शाह, अजीत यादव, देवी यादव, राहुल यादव, राघवेंद्र यादव, अरुण यादव, उमेश यादव, विकास यादव, हरकेश यादव, संजय यादव, जनार्दन, गोरेलाल, बलवंत यादव, नर्सिंग, कन्हैया गौड़ समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 Comments