विनोद शर्मा
मुबारकपुर/आजमगढ़। स्थानीय पुलिस ने एक स्कार्पियो वाहन से भारी मात्रा में अपमिश्रित देशी शराब रेक्टिफाइड (मिथाइल एल्कोहल) सहित 1575 शीशी शराब बरामद करने के साथ ही दो अभियुक्त गिरफ्तार-करने मे बड़ी सफलता प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चलाये जा रहे अभियान पशुबध, अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक एस0पी0 सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में हो रहे अबैध शराब, परिवहन/बिक्री की रोकथाम हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में गठीत टीमो द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के दौरान सूचना मिलीं कि कुछ व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी से मऊ से अपमिश्रित देशी शराब लाने वाले है इस सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह अपने साथ स्वाट टीम हरैया मोड़ पर चेकिंग की जा रही थी कि उसी दौरान मऊ कि तरफ से एक सफेद रंग की स्कार्पियो यूपी 50.पी 7475 आती दिखायी दी जिसको रूकने का इशारा किया गया तो स्कार्पियो चालक सामने पुलिस बल को देखकर गाड़ी को रोक कर उसमें से उतर कर हरैया बार्डर की तरफ भागने लगे। पुलिस भी पीछा कर धर दबोचा पूछताछ मे एक ने अपना नाम रोशन यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी बन्दीकला थाना मुहम्मदाबाद जनपद मऊ व दूसरे ने बालगोविन्द यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी ग्राम मखदुमपुर थाना मुबारकपुर बताया। पुलिस हिरासत में उक्त दोनों ने बताया कि हम लोगों के साथ राजेश यादव उर्फ राजू पुत्र रामचरण यादव उर्फ भेदर यादव निवासी मुस्तफाबाद थाना जहानागंज था जो भागने में सफल रहे तलाशी मे 35 पेटी (1575 शीशी) अबैध शराब बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments