आमगांव फुलेश के सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल में दीप सजावट प्रतियोगिता
विजय यादव
मार्टिनगंज/आजमगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आमगांव फुलेश स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं कोरोना वारियर, बालिका शिक्षा, विभिन्न विभागों की भूमिका, भारतीय किसान आदि पर रंगोली को बनाकर जागरूक किया। जिसमें ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय, ब्लू हाउस तृतीय एवं यलो हाउस चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दीप सजावट प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय, येलो हाउस तृतीय तथा रेड हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश सिंह प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव संरक्षक ध्रुव सिंह एवं समस्त अध्यापक-अध्यापिकाए व छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
0 Comments