प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने कहा आजमगढ़ की हर सीट पर कमल खिलाना लक्ष्य
आजमगढ़। भाजपा सदर विधानसभा के नेता व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्र गुड्डू ने आजमगढ़ में बन रहे राज्य विश्वविद्यालय व गृहमंत्री अमित शाह की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें पाकर पुनः योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। श्री मिश्र ने 13 नवंबर को हुई गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा की अपार सफलता पर जनपदवासियों का आभार प्रकट किया। कहाकि आजमगढ़ में विश्वविद्यालय बनने से युवा आगे बढ़ेंगे और अपने कार्यों से देश विदेश में नाम रोशन करेंगे। श्री मिश्र ने आगे कहाकि जो जिम्मेदारी अमित शाह ने हम लोगों को सौंपी हैए उस पर खरा उतरने के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें और जनपद की प्रत्येक सीटों पर कमल खिलाना है। जिसके लिए कार्यकर्ता घर.घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतायें कि भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। भाजपा सरकार आजमगढ़ को आतंक की नर्सरी नहीं ज्ञान का आर्यमगढ़ बनाना चाहती है।
इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने मिठाई खिलाकर स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंजूल वर्मा गायक राजेश रंजन मंडल अध्यक्ष मुन्ना राय दिनेश शर्मा रिशु सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments