मां के निधन पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को बसपा प्रमुख मायावती के आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं. प्रियंका ने मायावती की मां को श्रद्धाजंलि दी. प्रियंका गाधी आज सुबह दिल्ली में 3 त्यागराज मार्ग स्थित मायावती के आवास पहुंचीं. इस मुलाकात में प्रियंका ने उनकी मां के निधन पर शोक जताया. इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट ने उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया.
उल्लेखनीय है कि मायावती की माता रामरती का इलाज के दौरान शनिवार को नई दिल्ली में अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया. वे लगभग 92 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शोक जताया है. बसपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने कहा है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतृप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे. मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन 95 वर्ष की उम्र में 19 नवंबर 2020 में हुआ था.

0 Comments