भतीजी के जन्मदिन पार्टी में भाई-भाभी को मारी गोली



बुलंदशहर। जिले के खानपुर में एक बच्ची को उसके आठवें जन्मदिन पर शनिवार की रात सगे चाचा ने ऐसा खौफनाक तोहफा दिया कि देखने वालों की रूह कांप गई. जन्मदिन के मौके पर सगे चाचा ने बच्ची के सामने ही उसके माता-पिता को एक के बाद एक चार गोली मार दी. घटना में दोनों बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को भी हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ ही जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर निवासी मोहित की बेटी हर्षिता का शनिवार को जन्मदिन था. जश्न के माहौल में पूरा परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित था. पार्टी में मौजूद मोहित के भाई मूलचंद ने देर रात मोहित व उसकी पत्नी पूजा के ऊपर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं. अचानक हुए इस हमले से पूरा परिवार स्तब्ध रह गया. वहीं गोली की आवाज सुनकर व चीख पुकार मचने पर आस-पड़ोस के लोग भी इकठ्ठा हो गए. भतीजी द्वारा चाचा से उसके मां बाप को छोड़ देने की गुहार करते हुए एक वीडियो भी जारी हुआ है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा. जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों में दोनों भाइयों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद की चर्चा भी चल रही है. वहीं पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Post a Comment

0 Comments