महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक होना जरूरीः दिनेश चंद

नेहरू हाल में विधिक अधिकार व जागरूकता सेमिनार का जिला जज ने किया शुभारंभ



आजमगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत महिलाओं के विधिक अधिकार व जागरूकता पर एक सेमिनार का आयोजन गुरुवार को नेहरू हाल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला जज दिनेश चन्द व प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद, सी डी ओ आनन्द शुक्ला, ए डी एम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया। इस अवसर पर जिला जज अधिवेशन का दिनेश चंद ने कहा कि क्षमा सहृदयता के साथ सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए महिलाओं का विधिक रूप से जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को लेकर अपनी सोच को बदलनी होगी, न सिर्फ पुरुष अपनी सोच बदलें बल्कि महिलाओं को भी अपने नजरिए में बदलाव ले आना होगा। जिससे महिलाएं पुरषों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर चलें। ताकि समाज मे अपना बेहतर योगदान दे सकें। प्रधान पारिवारिक न्यायाधीश लालता प्रसाद ने कहा कि महिलाएं आज के दौर में काफी सशक्त हैं हो रही हैं बस उन्हें  अपने  कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होना है। समारोह में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुश्री अनीता ने किया।

Post a Comment

0 Comments