'बहुत बड़ा सवाल' एकांकी को युवाओं ने अभिनय के दम पर मोहा-मन

सू़त्रधार संस्थान के 30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण का समापन



आजमगढ़। सूत्रधार संस्थान ने विगत 9 अक्टूबर से संचालित 30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन गुरूवार की दोपहर करीब 3.00 बजे स्थानीय शारदा टॉकीज के प्रांगण में संपन्न किया गया। ज्ञात हो इस कार्यशाला में कुल 11 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। जिन्हें पूरे 1 माह तक अभिनय से संबंधित विभिन्न विषयों से परिचित कराते हुए एक सीनवर्क आज प्रस्तुत किया गया। यह सीनवर्क मोहन राकेश के प्रसिद्ध एकांकी बहुत बड़ा सवाल पर आधारित था। जिसमें लालजी अनुराग संदीप सत्यम परिशा अभिमन्यु चंदन सूरज व सौरव आदि युवा अभिनेताओं ने बहुत ही उम्दा अभिनय प्रस्तुत किया।

 एकांकी की कथा वस्तु में आंशिक फेरबदल कर उसे समसायिक रूप दिया गया था। जो कि एक सामाजिक संगठन के क्रियाकलापों पर आधारित है जो पर्यावरण संबंधित विकास के काम करता है और उसके अध्यक्ष लालजी 10 साल से भी अधिक समय से उसके अध्यक्ष पद पर विराजमान है संगठन के पुराने साथी अनुराग अब खुद अध्यक्ष बनना चाहते हैं इसलिए वह कार्यकारिणी का चुनाव कराना चाहते हैं लेकिन लाल जी और उनके चमचे चुनाव होने देना नहीं चाहते। इसी गुदगुदाते हुए विषय पर कुछ राजनीतिक कटाक्ष और कुछ सामाजिक कुरीतियों को उभारते हुए  निर्देशक हरिकेश मौर्य ने एकदम से नए अभिनेताओं से बहुत ही उम्दा काम करवाया।

 इस अवसर पर कार्यशाला के निदेशक अभिषेक पंडित ने सभी युवा प्रतिभागियों को सुखद व सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही डॉ अलका सिंह व ममता पंडित ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी विजय यादव रंजीत कुमार अंकित कश्यप रितेश रंजन संदीप गौरव सूरज यादव आदि गणमान्य कला क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments