बलिया में युवक की हत्या : मां-बाप संग पुत्री गिरफ्तार




बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात मंगल यादव (25) पुत्र राजनाथ यादव की दबंगों ने लाठी से पीट-पीट कर मौत की नींद सुला दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का कारण चर्चा में है। मृतक के पिता ने लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है, जिसमें पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 
घटना की सूचना मिलते ही एसपी रामकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर जगवीर सिंह चौहान के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसपी ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम सक्रिय हुई और 12 घण्टे के भीतर ही हत्या से संबन्धित अभियुक्त रामाशीष राजभर पुत्र स्व. सुदामा राजभर, रंजू राजभर पुत्री रामाशीष राजभर व फूलकुमारी पत्नी रामाशीष राजभर (निवासी : नारायनपुर, थाना नरही) को बलिया-गांजीपुर बार्डर से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से आलाकत्ल के रूप में बांस का डंडा व 01 दुपट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने धारा 302, 201 आईपीसी के तहत तीनों को चालान न्यायालय कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, कां. प्रिन्स सिंह, रवि यादव, दिलीप कुमार, महिला कां. सेहाना बानो व राधा शामिल रही। 

Post a Comment

0 Comments