इंडोनेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे सिंधु और श्रीकांत



अजेन्द्र राय

इंडोनेशिया। भारत की पी.वी. सिंधु और किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर-750 बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गए है। विश्व विजेता पी.वी. सिंधु की पहली अग्नि परीक्षा सेमीफाइनल है जिसमें उन्हें प्रथम क्रम की अकाने यामागुची से है। तीसरे क्रम की पी.वी. सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 30तुर्की की नेस्लिहान यिजिट को 21-13, 21-10 से 35मिनट में हराया, विश्व नंबर 7 सिंधु की यिजिट पर चौथे मुकाबले में चौथी जीत हैं। इस साल यह तीसरा मुकाबला था, अकाने यामागुची ने आल इंग्लैंड उपविजेता थाईलैंड की पोर्नपवी चोचुवोंग को 8-21,21-12,21-10 से हराया।

सिंधु और अकाने यामागुची के बीच अब तक 19 मुकाबले हुए हैं जिसमें सिंधु 12 बार और अकाने 7 बार जीती हैं। इस साल हुए दोनों मैच सिंधु ने अकाने से आल इंग्लैंड क्वार्टर फाइनलऔर टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जीते हैं। चौथे क्रम की कोरिया की एन से युंग का सेमीफाइनल विश्व नंबर 27 थाईलैंड की फित्तायोपोर्न चाइवान से है। भारतीय खिलाडियों के बीच हुए क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 15 किदाम्बी श्रीकांत ने विश्व नंबर 32 एच.एस.प्रणोय को 21-7,21-18 से 39 मिनट में हराया। श्रीकांत की प्रणोय पर सातवें मुकाबले में पांचवीं जीत हैं। 

श्रीकांत का सेमीफाइनल में मुकाबला तीसरे क्रम के डेनमार्क के एंडर्स एंटोन्सेन से है। दोनों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए हैं, श्रीकांत को एक बार ही जीत मिली है, विश्व नंबर एक जापान के केंतो मोमोता का सेमीफाइनल चौथे क्रम के ताईपेई के चोयु तैन चेन से है। पांचवें क्रम के मलेशिया के आरोन चिआ और सोह वूई यिक ने ओलंपिक विजेता तीसरे क्रम के ताईपेई के ली यांग और वांग चि-लिन को 21-13,21-15से हराया। मलेशियाई जोड़ी की ताईपेई जोड़ी पर चौथे मुकाबले में पहली जीत है।

Post a Comment

0 Comments