विवाहिता की गोली मार हत्या कर खुद को मारी गोली



मऊ। जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने गांव की एक विवाहित युवती को घर के बाहर बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी. युवती की छह माह पहले ही शादी हुई थी. दो लोगों की मौत की सूचना से पूरा गांव सिहर उठा. देवसीपुर गांव निवासी सुधाकर (26) शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर सीवान में घूरा के घर के पास गया. कुछ देर बाद सुधाकर तथा घूरा की विवाहित पुत्री वंदना (24) का शव पड़ा मिला. सूचना पर सीओ राजकुमार तथा एसओ शैलेष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया.

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के अनुसार, वंदना की मां तारा देवी ने अपने बयान में बताया कि सुधाकर ने पहले उनकी बेटी की गोली मार दी, जब उसकी मौत हो गई, तो खुद को भी गोली मार ली. बताया कि वंदना किसी बहाने से घर के बाहर निकली थी, इसी दौरान यह घटना हुई. एसपी ने बताया कि घटना की वजह का पता नहीं चल सका है. इसकी जांच की जा रही है. मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने किन हालात में यह कदम उठाया. गांव में लोग इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. गांव के लोगों के अनुसार, देवसीपुर गांव का सुधाकर मनबढ़ किस्म का युवक था. दो भाइयों में छोटे सुधाकर पर पुलिस प्रशासन ने करीब एक वर्ष पूर्व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी. लोग चर्चा करते सुने गए कि सुधाकर कुछ दिनों से असलहा लेकर गांव में घूमता था. उसके रवैये से परिवार वालों में भी नाराजगी थी. उधर, वंदना दो भाई-बहन थी. शुक्रवार की शाम छह बजे तक देवसीपुर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में सात बजे हुर्ठ घटना के बाद गांव पुलिस फोर्स पहुंच गई. पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि युवक ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, इसको लेकर हर बिंदु पर जांच की जाएगी. कहा दोनों के मोबाइल फोन की सीडीआर की जांच कराने के साथ दूसरे बिंदुओं पर जांच होगी.

Post a Comment

0 Comments