घुटना, कूल्हा व कन्धा प्रत्यारोपण के लिए शहर में ही मिलेगी परामर्श की सुविधा



शरद गुप्ता

आजमगढ़। शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब यहां लोगों को घुटना, कुल्हा व कन्धा प्रत्यारोपण एवं हड्डी व जोड़ रोगों सम्बंधित परेशानियों के लिए शहर में ही परामर्श की सुविधा मिल जाएगीं। शहर के प्रसिद्ध डॉ जावेद हॉस्पिटल में अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से विशेष सुपरस्पेशलिटी ओपीडी की शुरुआत की जाएगी। 

डॉ जावेद हॉस्पिटल चेयरमैन ने डॉ. जावेद अख्तर बताया यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ जैसा प्रतिष्ठित संस्थान अब आजमगढ़ के निवासियों को सुपरस्पेशलिटी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। यह विशेष सुपरस्पेशलिटी ओपीडी हर महीने के तीसरे बुधवार को हमारे हॉस्पिटल में आयोजित की जाएगी। अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के वरिष्ठ ऑर्थाेपेडिक सर्जन डॉ सैफ नबी शाह ने कहा कि घुटना, कूल्हा व कन्धा प्रत्यारोपण को ले कर समाज में कई सारी भ्रांतियां हैं परन्तु अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से अब जोड़ प्रत्यारोपण बहुत आसान और प्रभावी हो गया है। पहले जहाँ प्रत्यारोपण के मरीज़ों को सर्जरी के बाद अपनी सामान्य दिनचर्या में वापस आने में काफी समय लगता था वहीँ अब व्यक्ति सर्जरी के दिन से ही चलने योग्य हो जाता है और शीघ्र ही एक आम व्यक्ति की तरह चलने फिरने में सक्षम भी हो जाता है। अपोलो लखनऊ में अत्याधुनिक तकनीक द्वारा बहुत छोटे चीरे के माध्यम से यह सारे ऑपरेशन किये जाते हैं जिससे रोगी को अधिक रक्तस्त्राव नहीं होता और वह अस्पताल से शीघ्र डिस्चार्ज भी हो जाता है।  

Post a Comment

0 Comments