लालगंज में भाजपा की मासिक बैठक
अखिलेश मिश्रलालगंज/आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल लालगंज की मासिक बैठक मंगलवार को मंडल कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी ने किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा मंडल लालगंज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बूथ के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग करें एवं अपने दायित्व की सक्रियता पर विशेष ध्यान दें कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आदर्श कुमार राय ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ज्योति भारती, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र राय, मंडल उपाध्यक्ष अवधेश राय, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष विशाल राय, के डी राम, धर्मेंद्र सोनकर, तेज बहादुर यादव, कृष्ण कुमार मोदनवाल, आनंद कुमार राय ,ओंकार राम, सहित इत्यादि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
0 Comments