मिथिलेश यादव
फूलपुर/आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र मे माहुल अम्बारी मार्ग पर केवलगढ़ पुल के पास रविवार की रात करीब 8 बजे बारात मे जा रहे बोलोरो-टैक्टर की आमने सामने भिड़त हो गई। जिससे बोलोरो वाहन बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक बराती गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे माहुल चौकी की पुलिस ने घायल को उपचार के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। वहीं दोनों वाहनों को कब्जे मे थाने लाई है। मिली जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र चकिया सुलेमार गाँव से एक बारात फूलपुर कोतवाली क्षेत्र भोरमऊ गाँव जा रही थी बारात के एक गाँव के आठ लोग बोेलेरो मे सवार थे। जैसे ही बोलेरो केवलगढ़ पुल पर पहुंची की सामने से आ रही अनियंत्रित टैक्टर से भिड़त हो गई। इस हादसे चकीय सुलेमान पुर निवासी श्री नाथ गौतम पुत्र जंसी 45 वर्ष उम्र गंभीररूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया दिया। जहां उसी हालत नाजुक बनी हुई है।

0 Comments