राम-जानकी की बारात में जमकर झूमे नगरवासी



विकास गुप्ता

दोहरीघाट /मऊ। स्थानीय क़स्बे में बुधवार की देर रात रामलीला समिति द्वारा राम बारात एवं जानकी विवाह की लीला आकर्षण मंचन किया गया।जिसमें नगरवासी राम-जानकी बारात में जमकर झूमे। इसी के साथ ऐतिहासिक इसी के साथ रामलीला की शुरूआत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राम बारात रामघाट से निकलकर पूरे क़स्बे का भ्रमण करते हुए पुराने चौक पर पहुँची जहाँ महिलाओं ने मंगल सोहर गीतों से बारातियों का स्वागत किया। वही महिर्लाओ ने राम को गारी दी तथा संखियो की झुंड से मंगल लोक-गीत आवाज़ आने लगी। जिसमें आज मिथिला नगरियाँ निहाल संखिया के गायन ने समा बांध दिया ।


राम देखे सिया को सिया राम को चारों अँखिया लड़ी की लड़ी रह गयी के गीतों पर बाराती मंद मंद मुस्कान से अपने को रोक नहीं पाए और नित्य कर झूमने लगे। जैसे ही राम ने जानकी के गले में वरमाला डाला उपस्थित लोगों के राम जानकी के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। जगह-जगह बारातियों को जलपान करने की व्यवस्था नगरवासियों ने की थी।पूरे नगर  में राम-जानकी विवाह की लीला को लेकर उत्साह बना रहा। जो देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा, व्यवस्थापक गुलाब चंद गुप्ता, विनय जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान राजेश कुमार गुप्ता, श्याम जी पाण्डेय ,शिवम सेठ ,राहुल जायसवाल, मनोज(मोनु ), आज़ाद ,विकास ,राहुल देव ,राज ,राजेश ,रमन ,उज्ज्वल ,करन ,अमन ,पारस साहू ,रवि ,आदि लोग मौजूद रहे। 

 

Post a Comment

0 Comments