-भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 'सेवा एवं समर्पण अभियान'
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 'सेवा एवं समर्पण अभियान' के तहत द्वारिकापुरी स्थित एक कोचिंग सेन्टर में आयोजित नमो क्विज में
400 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी तथा केंद्र सरकार की योजनाओं से संबंधित 71 सवाल पूछे गए। कार्यक्रम
में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अभिषेक
मिश्रा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में लाली ठाकुर प्रथम, नंदिता द्वितीय तथा इशिता शुक्ला तृतीय स्थान पर रही।
मुख्य
अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के अलावा छात्र-छात्राओं को देश में चल रहे सामाजिक
परिवर्तनों से भी रूबरू रहना चाहिए। युवा ही देश के कर्णधार होते हैं। देश
का भविष्य तय करने का काम करते हैं। जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने
कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले 20 वर्षों से बिना 1 दिन
की छुट्टी लिए देश के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। ऐसे महापुरुष के जीवन
के बारे में हम सभी को जानना चाहिए। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अवलेश सिंह
ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव से छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु
प्रतिबद्ध हैं। अभियान के संयोजक भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक नारायण
सिंह 'सूरज' ने बताया कि भाजयुमो राजनैतिक कार्यक्रमों के अलावा युवाओं के
बीच सदैव रचनात्मक अभियानों को लेकर आती रही है, जिससे छात्र-छात्राओं का
समग्र विकास हो। जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी बाबा, कुंवर पूर्णेन्दु
सिंह, विश्वजीत तिवारी एवं अभिषेक सिंह, निखिल पाण्डेय, सत्यम तिवारी,
दीपक सिंह टन्नु, विजय शंकर पटेल, धीरज सिंह, शुभम गुप्ता, प्रेम प्यारेलाल
गुप्ता बंटी, अतुल आनंद सिंह, विकास खरवार, विशेष सिंह उपस्थित रहे।
संचालन जिला महामंत्री प्रशान्त श्रीवास्तव ने किया।
0 Comments