किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा



अखिलेश मिश्र

लालगंज/आजमगढ। स्थानीय विकासखंड के वालीपुर गांव में किसान रमाशंकर सिंह के आवास पर किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता किसान राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान व संचालन अवनीश राय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मंत्री हेमन्त तिवारी व जिला मंत्री सुनील कुमार सिंह डब्बू, लालगंज मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनी कांत त्रिपाठी ने सरकार द्वारा संचालित किसानों के हित में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में व्यापक रूप से चर्चा किया। ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला विस्तारक कुंवर विशाल प्रताप सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन सिंह, राजेश राजभर, प्रमोद राय, लल्लन यादव, लालता शुक्ला, प्रमेश तिवारी,विश्वजीत,श्रवन गुप्ता किसान भाई रामाश्रय गौड, श्री प्रकाश शुक्ला, अरुण कुमार सिंह, बबलू सिंह, गोलू राजभर राम प्रसाद शुक्ला, फूलचंद राजभर, सरोज सिंह, सविता गौड लीलावती, मालती, सुनीता, रीता रामरति, मुन्ना देवी इत्यादि मातृशक्ति महिलाएं एवं किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments