जूनियर इंजीनियर व कर्मचारियों के सहयोग से बना सफल अभियंताः आर पी एस यादव


कप्तानगंज डिवीजन परिसर में दी गई भावभीनी विदाई

संजय पांडे

आजमगढ़। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के जोनल अध्यक्ष सूरज प्रकाश यादव के संयोजन में शनिवार देर रात एक भव्य समारोह में पूर्व अधिशासी अभियंता रामपाल सिंह यादव की भावभीनी विदाई कप्तानगंज डिवीजन के परिसर में दी गई। अध्यक्षता वर्तमान अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने की जबकि संचालन कवि व श्रमिक नेता प्रभु नारायण पांडे प्रेमी ने किया। उन्होंने कहा कि श्री यादव अधिशासी अभियंता बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे इनके व्यक्तित्व से मैं बहुत प्रभावित हूं। सहायक अभियंता प्रथम विनोद कुमार यादव ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता इस नए डिवीजन को जिस प्रकार से संचालित किया वह बहुत ही सराहनीय हम लोगों ने उनसे बहुत कुछ सीखा है। सहायक अभियंता संजय मणि त्रिपाठी एवं सहायक अभियंता राजस्व आनंद कुमार जूनियर इंजीनियर विनय मौर्य नवनीत कुमार यादव प्रवीण कुमार एवं वेद प्रकाश यादव सूरज यादव आलोक यादव सुनील यादव आदि कर्मचारियों ने पूर्व अधिशासी अभियंता को माला फूल से लाद दिया सभी ने एक स्वर से कहा कि अधिशासी अभियंता ने जो रास्ता दिखाया है जो हम लोगों को सीख दिया है उसको हम कभी भूल नहीं सकते। इस विदाई समारोह में आर पी एस यादव ने कहा कि आज मुझे जो यह सम्मान मिला है उससे मैं बहुत भाव बिभोर हूं सहायक अभियंता जूनियर इंजीनियर एवं कर्मचारियों ने जो सहयोग दिया है उसी की बदौलत मैं एक सफल अधिशासी अभियंता के रूप में दिखाई दे रहा हूं मैं सदा काम पर विश्वास किया। अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने कहा कि मैं पूर्व अधिशासी अभियंता के रास्ते पर चलूंगा जनता की सेवा ही करना हमारा कर्तव्य है। 

Post a Comment

0 Comments