खिसक चुकी चुनावी जमीन तलाशने आएं अखिलेशः सूरज श्रीवास्तव

भाजपा जिला मंत्री ने कहा सपा न सच बोलती न ही सुना पंसद करती



आजमगढ़। भाजपा जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान का विरोध दर्ज कराते हुए कहा की अपनी खिसक चुकी राजनैतिक जमीन को तलाशने आएं हैं  समाजवादी पार्टी न सच बोलती  न सच सुनना पसंद करती है। उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ में एयरपोर्ट बन कर तैयार है, विश्व विद्यालय बनना प्रस्तावित है। सिर्फ लैपटॉप बाटकर युवाओ को गुमराह नही कर सकतें है। कोरोना काल में एक बार भी आज़मगढ़ की सुध नही लिया। सिर्फ मातमपोशी करने आते रहें। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कोरोना काल में कई बार आकर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। यहां जनता के लिए कई आक्सीजन प्लांट लगवाने का कार्य किया। इस काल में कोई भूखा न सोएं ऐसी व्यवस्था किया। उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने 6 करोड़ 47 लाख लोगों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य बीमा कवर व 42.19 लाख लोग मुख्यमंत्री आरोग्य बीमा कवर से लाभान्वित हुए। 341 किलोमीटर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनकर तैयार है। 594 किलोमीटर गंगा एक्सप्रेस वे बन रहा है। 91 किलोमीटर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे, बलिया लिंक एक्सप्रेस वे बन रहा है। यह भाजपा सरकार की ही देन है और सपा मुखिया कहतें हैं की भाजपा झूठी पार्टी है, उनको स्वयं झूठ और सच के बीच अंतर ही नही पता है। उनके शासन में प्रदेश समस्याओं का प्रदेश था, योगी जी ने समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है, जितने भी गुंडा माफिया थे सभी के ऊपर कार्यवाही हो रही यह सपा को पच नही रहा है। भाजपा पुनः सरकार बनाने जा रही है, यह सपा के लोगों को बर्दाश्त नही हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments