जी॰डी॰ मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल में नवरात्रि पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
अखिलेश मिश्र
लालगंज/आजमगढ। स्थानीय ब्लाक के जी॰डी॰ मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल में नवरात्रि पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक उमेश उर्फ जयशंकर सिंह तथा स्नेहलता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र तथा छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक नृत्य डांडिया, गर्वा, जोड़ियां तथा देवी गीत से लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रीन हाउस ने प्रथम रेड हाउस ने द्वितीय तथा एलो हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश त्रिपाठी तथा प्रशान्त प्रीतम ने किया। अनूप मिश्र तथा विनोद गुप्ता ने देवी जागरण गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षक कृष्ण भूषण अस्थाना द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के समन्वयक नरेंद्र तिवारी ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

0 Comments