अखिलेश मिश्र
लालगंज/आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लालगंज के मंडल अध्यक्ष आनंद राय द्वारा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई व सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया। जिसमें हर्षवर्धन सिंह, सुनील राय, शैलेश पाठक, शुभम गिरी को मंडल उपाध्यक्ष ,युधिष्ठिर सिंह धर्मराज को मंडल महामंत्री, शिवसागर राजभर ,अनिल चौहान ,अमन राय, दीपक राय को मंडल मंत्री ,अरविंद गुप्ता को मंडल कोषाध्यक्ष, राहुल मौर्य को मंडल कार्यालय प्रमुख ,रूपचंद को मंडल सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालगंज आनंद राय ने कार्यकर्ताओं को कहां की अपने दायित्वों को ईमानदारी से करना होगा और 2022 में उत्तर प्रदेश को फिर से योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना है और हमें सरकार की हर योजनाओ को सभी तक पहुंचाना है ।

0 Comments