भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने को भाकपा कटिबद्धः डा. गिरीश



प्रदेश सचिव के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित तमसा प्रेस क्लब में बैठक

आजमगढ़। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल की बैठक रविवार को सिविल लाईन स्थित तमसा प्रेस क्लब में कमला राय की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। प्रदेश सचिव डा. गिरीश ने कहाकि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। सविधान की धज्जियां उठाई जा रही है। देश में आतंकवाद, किसान-मजदूरों पर जुल्म, नौजवानों को काम के बदले गोली मारी, किसान आंदोलनकारियों पर गाडियां चढ़ाई जा रही है। देश मंहगाई, भ्रष्टाचार से कराह रहा है। इसके खिलाफ भाकपा आंदोलन चला रही है। हम भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कटिबद्ध है। सह सचिव अरविन्द राज स्वरूप कहाकि भाकपा शोषणविहीन समाज के लिए कि देश में सामाजिक सरकार नहीं बनेगा तब तक जाति धर्म के संघर्ष चलते रहेगे। साम्राज्यवाद की पीठ्ठू सरकार को उखाड़े के लिए देश की जनता तैयार है। बैठक को इम्तेयाज अहमद पूर्व विधायक, खरपत्तू राजभर जिलामत्री, इम्तेयाज बेग प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, हामिदअली आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर जितेन्द्र हरि पांडे, बीराम, अशोक राय, रामचन्द्र यादव, गुलाब मौर्य, रामनेत यादव, मंगल देव, श्यामा प्रसाद शर्मा, शहनवाज बेग, मगलदेव, सुरेन्द्र यादव, जियालाल, हरिगेन, राजेश यादव, नरसिंग आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments