आजमगढ़ : संत गणीनाथ पूजनोत्सव पर 13 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा...सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कर सकते है संपर्क !



आजमगढ़। मध्यदेशीय (कान्दू) वैश्य महासभा नगर शाखा आजमगढ़ की ओर से श्री श्री 1008 संत शिरोमणि गणीनाथ जी का पूजनोत्सव एवं शोभायात्रा 13 सितंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर पूजनोत्सव एवं शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन मातबरगंज स्थित राधे साव का गोला, बिहारी जी मंदिर के निकट किया जाएगा। रविवार को सुबह 11 बजे हवन-पूजन और ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद दोपहर एक बजे संत गणीनाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।


शोभायात्रा राधे साव का गोला से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: राधे साव के गोला पहुंचेगी। शाम करीब चार बजे शोभायात्रा का समापन निर्धारित है। शोभायात्रा के दौरान समाज के लोग संत गणीनाथ जी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धा व्यक्त करेंगे।
समापन के बाद सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें समाज के प्रतिभावान एवं विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
मध्यदेशीय (कान्दू) वैश्य महासभा नगर शाखा ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संत गणीनाथ जी के पूजनोत्सव में भाग लेने तथा शोभायात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी आयोजकों से मोबाइल नंबर 7905298001 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments