UP में फिर IPS तबादला एक्सप्रेस, 3 सीनियर अफसरों को मिली नई तैनाती!



लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शासन ने सोमवार को तीन सीनियर IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत प्रतीक्षारत चल रहे IG रैंक के अधिकारी को नई तैनाती दी गई है, जबकि DIG और SP स्तर के दो अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार, लखनऊ स्थित DGP मुख्यालय में प्रतीक्षारत 2006 बैच के IPS अधिकारी डॉ. मनोज कुमार को मुरादाबाद में पुलिस महानिरीक्षक (IG), PAC पश्चिमी जोन के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS) में DIG के पद पर तैनात 2012 बैच के IPS अधिकारी हेमराज मीना को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), सुरक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के आदेश में एक अन्य IPS अधिकारी के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। नए तबादलों के जरिए पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

Post a Comment

0 Comments