आजमगढ़: घर से निकलते ही करंट की चपेट में आया ITI छात्र---दर्दनाक मौत से परिजनों में मचा कोहराम!



आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय आईटीआई छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। घर के बाहर टूटा हुआ बिजली का तार जमीन पर पड़ा था, जिसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दरियापुर नेवादा निवासी अंकित चौरसिया (25) पुत्र राजेश चौरसिया शनिवार सुबह नींद से उठकर शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर के बाहर पहले से टूटा हुआ विद्युत तार जमीन पर पड़ा था। अनजाने में उनका पैर तार पर पड़ गया और वह करंट की चपेट में आ गए।
परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि अंकित जौनपुर आईटीआई के छात्र थे और इटैली बाजार में फल की दुकान भी चलाते थे। वह दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई अंगद चौरसिया जौनपुर में अधिवक्ता हैं।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments