सात IAS अधिकारियों के तबादले, आजमगढ़ के सीडीओ बदले!

कमलकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ की जिम्मेदारी, राकेश कुमार पटेल चिकित्सा विभाग में विशेष सचिव बनाए गए


लखनऊ/आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन ने सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर के सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार, धीरेन्द्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से निदेशक, पंचायती राज, उत्तर प्रदेश के पद पर भेजा गया है।
अन्य अधिकारियों के भी बदले कार्यक्षेत्र
राजेश कुमार, जो आगरा मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थे, उन्हें विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आगरा की मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाया गया है।
कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात अमित कुमार को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, देव कुमार सिंह कुशवाहा को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के पद से प्रतीक्षारत किए जाने का उल्लेख तबादला सूची में है।
इन तबादलों के बाद आजमगढ़ के विकास कार्यों और प्रशासनिक योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी अब नए मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण संभालेंगे

Post a Comment

0 Comments