आजमगढ़ : विद्यालय परिसर में मदर्स डे का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का विषय “माँ: पहला गुरु” रखा गया, जिसके माध्यम से बच्चों में माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव जागृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद यादव, निदेशिका श्रीमती कंचन यादव एवं उपप्रधानाचार्य संजय कुमार विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने माताओं के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने “माँ की ममता” विषय पर समूह गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। वहीं माँ के त्याग, प्रेम एवं संघर्ष पर आधारित लघु नाटिका ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आमंत्रित माताओं ने बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर गर्व एवं प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय की ओर से सभी माताओं को स्मृति चिन्ह एवं हस्तनिर्मित कार्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि माँ जीवन की पहली शिक्षिका होती है, जिसकी सीख और संस्कार व्यक्ति के पूरे जीवन में मार्गदर्शन करते हैं। निदेशिका श्रीमती कंचन यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में अपनी माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0 Comments