आजमगढ़ : वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माताओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह एवं अभिभावक अरविंद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर एवं गुलाब भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान माताओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
“मदर रेडी प्रतियोगिता”, “मां द्वारा बच्चों को तैयार करने की प्रतियोगिता”, “क्ले मेकिंग प्रतियोगिता”, “स्टिक ऑन बैलून गेम”, “गुजराती साड़ी पहनने की प्रतियोगिता” तथा “अपने बच्चे से जुड़ी अविस्मरणीय याद साझा करें” जैसी गतिविधियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
कार्यक्रम के दौरान “माँ ओ मेरी माँ” गीत की मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। इसके पश्चात केक कटिंग समारोह आयोजित किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह ने किया, जबकि फोटोग्राफी की जिम्मेदारी उपासना राय ने निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्या आयशा तैयब के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन में हेड मिस्ट्रेस शोमिता श्रीवास्तव के साथ आरती सिंह, कुमकुम दुबे एवं सोनम सिंह का विशेष सहयोग रहा।
अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि “मां के संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है, जो उसे प्रेम, अनुशासन, संस्कार और सफलता का मार्ग दिखाती है।” उन्होंने सभी माताओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

0 Comments