आजमगढ़ : एसकेडी विद्या मंदिर के हाईस्कूल परिणाम में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन...अन्वेशा पांडेय ने 94.2% अंक के साथ किया टॉप, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए!




आजमगढ़ (जहानागंज): जनपद के जहानागंज क्षेत्र स्थित एसकेडी विद्या मंदिर, धनहुआं (सीबीएसई संबद्ध, नई दिल्ली) के सत्र 2025-26 के हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल परीक्षा में अन्वेशा पांडेय ने 471 अंक (94.2%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। अंशिका यादव ने 468 अंक (93.6%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम शर्मा और आदित्य राय ने 456 अंक (91.2%) के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा आदित्य चौहान (90.4%), वैष्णवी सिंह (90%), अदिति यादव (89.6%), राजनाथ सिंह (89.6%), अंकित यादव (89.2%), सार्थक यादव (89%), अभिनव यादव (88.8%), पियूष यादव (88.8%), विवेक यादव (88.6%), अमन कन्नौजिया (88.6%), निखिल कुमार गौतम (88.4%), पियूष कुमार भारती (88%), अंश मद्धेशिया (87.2%), शिवा विश्वकर्मा (85.8%), आकाश गुप्ता (85.8%), आयुष्मान सिंह (85.6%), खुशी सिंह (85.2%), हर्ष यादव (85%), सत्यप्रभा बर्नवाल (84.6%) और अंशिका यादव (84.4%) ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। साथ ही उन्होंने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को भी इसका श्रेय दिया। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. शरण, श्रीकांत सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments