आजमगढ़: स्थानीय नवीन सरस्वती इंटर कॉलेज, कोलबाजबहादुर में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामप्रसाद यादव एवं प्रधानाचार्य नागेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से टॉपर्स को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
हाईस्कूल परीक्षा में सचिन प्रजापति ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा आदित्य मौर्य ने 88 प्रतिशत, मयंक यादव ने 87.1 प्रतिशत, अनन्या दूबे ने 84.3 प्रतिशत, अंशिका यादव ने 78 प्रतिशत तथा नितिल यादव ने 77.03 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इस मौके पर प्रबंधक रामप्रसाद यादव ने कहा कि विद्यालय का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि जो छात्र इस बार शीर्ष स्थान नहीं पा सके, वे मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेकर आगामी कक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करें। कार्यक्रम में शिक्षक राकेश कुमार, अरूजेन्द सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है।

0 Comments