आजमगढ़: यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं का परिणाम घोषित... हाईस्कूल में विवेक यादव ने 96.5 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में जागृति सिह ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में हासिल किया प्रथम स्थान!






आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में जनपद आजमगढ़ के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। हाईस्कूल परीक्षा में विवेक यादव ने 579/600 (96.50 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। अनु यादव 577 अंकों के साथ दूसरे और अंश यादव 576 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 सूची में शामिल अधिकांश छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जिसमें छात्राओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में जागृति सिंह ने 467/500 (93.40 प्रतिशत) अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। मनोज यादव 465 अंकों के साथ दूसरे और विमल शर्मा 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 में शामिल अन्य छात्रों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस वर्ष जिले का कुल परीक्षा परिणाम भी काफी संतोषजनक रहा। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी है। जिले में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और उत्साह का माहौल है।
सर्वाेदय पब्लिक इंटर कॉलेज, आजमगढ़ ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल टॉपर्स- हर्षिता यादव ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किया। अन्तिमा यादव ने 92.3 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तरुण यादव ने 91.3 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया। अंजनी यादव ने 89.83 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। श्रेया यादव ने 88.6 प्रतिशत अंक पाकर पांचवां स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट टॉपर्स- अनामिका यादव एवं अंशिका सरोज ने 86.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। हेना परवीन ने 85.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। अंजली यादव ने 83.2 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। खुशी मौर्य ने 81.6 प्रतिशत अंक के साथ चतुर्थ स्थान हासिल किया। युवराज यादव ने 81.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को बधाई दी। वहीं प्रधानाचार्या कंचन यादव ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों के परिश्रम की सराहना की। वहीं प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज एटलस टैंक आजमगढ़ से हाई स्कूल की परीक्षा में अभय कुमार (541/600) 90.16 प्रतिशत पाकर प्रथम, प्रतीक्षा गुप्ता (539/600) 89.83 प्रतिशत पाकर द्वितीय, अनमोल तिवारी (538/600) 89.66 प्रतिशत पाकर तृतीय एवं मानसी यादव (533/600) 88.83 प्रतिशत प्राप्त किया एवं इंटरमीडिएट में कृष्णा जायसवाल (421/500) 84.40 प्रतिशत प्रथम, योगेश कुमार (394/500) 78.08 प्रतिशत द्वितीय एवं अन्नया यादव (377/500) 75.4 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय का हाई स्कूल और इंटरमीडिएट में परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की ।इसी तरह से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहिए और अपना रैंक बनाए रखें जिससे विद्यालय के साथ-साथ आपका नाम जिला और प्रदेश स्तर पर पहुंचे. विद्यालय के प्रधानाचार्य ध्रुव चंद मौर्य ने कहाकि मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूं और यह कामना करता हूं कि भविष्य में इससे अधिक अंक प्राप्त करें. विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयास करना चाहिए। मुबारकपुर संवादादाता के अनुसार, गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही मुबारकपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे-जैसे शाम का समय नजदीक आया, परीक्षार्थियों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ती गई। शाम 4 बजे परिणाम घोषित होते ही इंटरनेट पर अपने-अपने अंकपत्र देखने की होड़ मच गई। परिणाम सामने आते ही उत्तीर्ण छात्रों को उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस बार भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और लड़कों की अपेक्षा बेहतर परिणाम देकर दबदबा कायम रखा। इसी क्रम में बीडी पब्लिक स्कूल, गुजर पार के छात्र योगेश कुमार यादव (पुत्र विनोद कुमार यादव, सुपुत्र राम अवध यादव) ने 88.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, तहबरपुर की छात्रा आस्था यादव (पुत्री ओमकार यादव) ने 91.7 प्रतिशत अंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एक अन्य समाचार के अनुसार, मुबारकपुर के वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा के पुत्र अंशु शर्मा ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस शानदार परीक्षा परिणाम से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सफल छात्रों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।चिल्ड्रेन हायर सेकेंडरी स्कूल, हरबंशपुर का परीक्षाफल शत- प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट वर्ग में रिया चौधरी ने 86.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षा दूबे ने 83.2 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मधूलिका गुप्ता एवं रिया निषाद ने 83.0 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल में अनामिका यादव ने 91.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। हिमांशु गुप्ता ने 91.66 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रियम बरनवाल ने 88.83 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कृष्णमोहन त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद शुक्ल तथा प्रधानाचार्य करुणापति मिश्र ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार में इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments