आजमगढ़। मध्यदेशीय (कान्दू) वैश्य महासभा नगर शाखा आजमगढ़ की ओर से रविवार को शहर के कटरा स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के मेधावी बच्चों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है, इसलिए सभी को मिलजुलकर इस पर्व को मनाना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होली गीतों और विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और होली की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही और पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, प्रबंधक सोम चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, दिनेश गुप्ता, ओम गुप्ता, बलराम गुप्ता, राजीव नयन उर्फ पिंटू गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अनिल गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, अजय गुप्ता, कैलाश गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, सुप्रिया मद्धेशिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments