जैसा पढ़ेंगे, जैसा रहेंगे वैसे ही बनेंगे हम... वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह संग मना ग्रेजुएशन डे!



आज़मगढ़। शहर के प्रतिष्ठित वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों का ग्रेजुएशन डे बड़े ही हर्षाेल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के साथ-साथ बेस्ट डांस, बेस्ट राइटिंग, बेस्ट सिंगिंग, बेस्ट डांसिंग, बेस्ट डिसिप्लिन एवं बेस्ट डाइट जैसे विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
बच्चों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को सराहते हुए कई अभिभावकों को “स्किल्ड पेरेंट्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई अभिभावकों ने मंच पर आकर विद्यालय की सराहना की। कुछ अभिभावक अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक भी नजर आए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिना देसाई ने अपने संबोधन में कहा कि “हम जैसी पुस्तकें पढ़ते हैं और जैसी संगति में रहते हैं, हम वैसे ही बनते हैं। इसलिए विद्यालय का चयन करते समय ऐसे संस्थान को प्राथमिकता देनी चाहिए, जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हों।”
कार्यक्रम का संचालन हेडमिस्ट्रेस डॉ. शमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुमकुम दुबे, आरती सिंह, पूनम रावत, प्राची जायसवाल, नेहा सिंह, सुप्रिया राय एवं सोनम सिंह द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके विश्वास के लिए धन्यवाद दिया तथा बेहतर अभिभावक बनने हेतु उपयोगी सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह एवं संरक्षक अरविंद कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्राची जायसवाल, सुप्रिया राय एवं उजाला गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments