आजमगढ़ : 110 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह पर बड़ा एक्शन, 17 पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज!


आजमगढ़। साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 110 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाले संगठित गिरोह पर शिकंजा कस दिया है। गैंग लीडर समेत 17 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया कि यह अंतरराज्यीय गिरोह चीन, दुबई समेत कई विदेशी हैंडलरों से जुड़ा हुआ था और फर्जी “PM किसान योजना (.APK)” ऐप व निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाता था।
पुलिस ने गिरोह के पास से 26 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, 26,500 रुपये नकद, 2 कारें और भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए। साथ ही आरोपियों के बैंक खातों में करीब 17.5 लाख रुपये फ्रीज कराए गए। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद थाना साइबर क्राइम में गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।गौरतलब है कि इसी गिरोह ने APK लिंक भेजकर एक पीड़ित के खाते से करीब 7.77 लाख रुपये उड़ा दिए थे। पुलिस पहले ही सभी 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद आरोपी—
सुल्तान अंसारी (गैंग लीडर), गिरीडीह, झारखंड
परवेज अंसारी, देवरिया/लखनऊ
मोहम्मद कलीम, लखनऊ
इमरान अली उर्फ समद, रामपुर
अंकित कुमार, दिल्ली
सरफराज, रायपुर (छत्तीसगढ़)
आदेश सिंह, कानपुर नगर
अमन प्रताप निषाद, सोनभद्र
अमित सिंह, गाजीपुर
अतुल सिंह चौहान, शाहजहांपुर
विनायक मालवीय, सोनभद्र
अर्जुन सिंह, सोनभद्र
अतुल आनंद, चंदौली
पंकज पांडेय, चंदौली
अभिनव उर्फ मोनू चौरसिया, गोरखपुर
चंद्रभूषण सिंह, गाजीपुर
बृजेश कुमार, कैमूर (बिहार)
सावधानी: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए APK लिंक या फाइल को डाउनलोड न करें, इससे मोबाइल हैक कर बैंक खाते से पैसा निकाला जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments