आजमगढ़। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कनैला में शनिवार को कैरियर गाइडेंस मेला, वार्षिक समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक सम्राट (PHC चक्रपानपुर) ने फीता काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ समारोह की विधिवत शुरुआत हुई।
पूरे आयोजन में छात्राओं ने शैक्षिक, सांस्कृतिक और कौशल आधारित गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैरियर गाइडेंस सत्र में विशेषज्ञों ने छात्राओं को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ डॉ. ओ.पी. गुप्ता, इन्द्रासन प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, शत्रुघ्न सिंह (चौकी प्रभारी, चक्रपानपुर), इंडियन बैंक मैनेजर, चक्रपानपुर तथा कनैला ग्राम पंचायत के प्रधान-पति मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं के आत्मविश्वास, प्रस्तुतियों और शैक्षिक प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में वार्षिक परीक्षाओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच से अतिथियों ने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण की प्रेरणा दी। कनैला के इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ छात्राओं की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि उनके भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सफल आयोजन में विद्यालय की टीम प्रधानाचार्या डॉ. ममता गुप्ता, सहायक अध्यापक प्रियंका गुप्ता, सुनीता मौर्य, महजबीन फ़ातमा, सोनाली गुप्ता क्लर्क कमलेश व विशाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 Comments