आजमगढ़ : विवेक हत्याकांड के दो आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली...दीपावली की रात गोली मारकर हुई थी हत्या!


आज़मगढ़। दीपावली की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में हुए विवेक यादव हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो घायल सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्तों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है
जहानागंज क्षेत्रान्तर्गत गोधौरा से बजहाँ जाने वाले मार्ग पर स्थित सीही गाँव के पास बीती रात चेकिंग के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पवन यादव (25 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी बैठौली, थाना सिधारी और अभिषेक चौहान (24 वर्ष), पुत्र सुबेदार चौहान, निवासी माहपुर(करहा), थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं, अंकित यादव (20 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी नीबी, थाना मुबारकपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से अवैध पिस्टल, 2 जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस,बाइक आदि बरामद किए। घायल अभियुक्तों में पवन यादव और अभिषेक चौहान शामिल हैं, जबकि गिरफ्तार अभियुक्त अंकित यादव है। गौरतलब है कि इस घटना में पुलिस ने एक अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह को पहले ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चुकी है।

Post a Comment

0 Comments