आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित SNRD पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। विद्यालय के निदेशक शिवम तिवारी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के समस्त अध्यापको को तिलक लगा उन पर पुष्प वर्षा की व मुँह मीठा कराया। उन्होंने बताया भारतीय संस्कृति में गुरु या शिक्षक को ऐसे प्रकाश के स्रोत के रूप में ग्रहण किया गया है जो ज्ञान की दीप से अज्ञान के आवरण को दूर करता है उसे दूर कर जीवन को सही मार्ग पर ले चलता है इसीलिए उसका स्थान सर्वाेपरि होता है। इस दौरान प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने सभी अध्यापक व अध्यापिकाओं को उपहार देकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जनार्दन गौतम, संदीप गुप्ता अध्यापक राकेश यादव, सागर, हर्षदीप, दीपक, श्रवण सिंह, डीपी, विनय गिरी, मुकेश, आकाश, सुनीता, मीना, स्वेता, निशा, नेहा, रिया, रुचि, सविता, समीरा, शिवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments