13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बदमाश को लगी गोली...खेत में बकरी चराने गई थी नाबालिग!


आजमगढ़। रौनापार थाना में एक 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र में छोटू नाम के बदमाश ने 13 वषीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। जिसे पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। पुलिस ने उसके पास एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम नाबालिग पुत्री के साथ गांव के खेत में बकरी चराते समय आरोपी ने छेड़खानी की और गाल व पीठ पर काटा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने घटना की गंभीरता देखते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु टीमों का गठन किया। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी।

Post a Comment

0 Comments