हाथ कैसे लगाया..नेतागिरी घुसेड़ दूंगी... महिला कांस्टेबल ने अभ्रदता के आरोप में सुभासपा कार्यकर्ता को पीटा !


गाजीपुर। जिले गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उस समय तनाव बढ़ गया, जब एक महिला कांस्टेबल ने सुभासपा कार्यकर्ता को अभद्रता का आरोप लगाते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। यह प्रदर्शन आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में आयोजित किया गया था।
गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। पार्टी ने शौकत अली के महाराजा सुहेलदेव पर दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने शौकत अली के बयान की निंदा की और कार्रवाई की मांग का समर्थन किया। इस बीच प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गरमा गया। जब एक महिला कांस्टेबल ने एक सुभासपा कार्यकर्ता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना ने प्रदर्शन को और तनावपूर्ण बना दिया। हालांकि सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शौकत अली का पुतला भी फूंका। प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने हाल ही में बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के बारे में एक विवादित बयान दिया था। जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित हुआ। सुभासपा कार्यकर्ताओं ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। शौकत अली के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments