आजमगढ़। शुक्रवार को दी किसान सहकारी-चीनी मिल सठियांव आजमगढ़ के आगामी पेराई सत्र के संचालन हेतु प्रथम रोलर का पूजन-हवन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ मिल के प्रधान प्रबंधक विकास कुमार सिंह द्वारा सम्पन्न कराया गया। पूजन के पश्चात रोलर को मिल पर चढ़ाया गया, आज से अगले पेराई सत्र के संचालन हेतु विधिवत कार्य प्रारम्भ हो गया। हवन-पूजा का कार्य पं. विपिन पाण्डेय द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व उपसभापति आनन्द उपाध्याय, राम अवध यादव डाइरेक्टर, रामदरश यादव डाइरेक्टर, मुख्य गन्ना अधिकारी भीम कशवाहा सीसी शैलेन्द्र कुमार मुख्य अभियंता राजेश राम राम सजन आसवनी प्रबन्धक, सुरेन्द्र अमन कुमार सी.ए., ओम इन्टर प्राइजेज के सतीश चन्द्रा, रजनीश त्यागी प्रिन्स त्यागी, बालकृष्ण यादय, इडीओे राहुल यादव आदि उपस्थित रहे। प्रधान-प्रबंधक ने बताया कि अगले पेराई सत्र के संचालन हेतु मरम्मत का कार्य और-शोर से किया जा रहा है तथा गन्ना आपूर्ति हेतु किसानों के सर्वे का कार्य भी पारदर्शिता के साथ हो रहा है। अगले पेराई सत्र में चीनी मिल निर्धारित लक्ष्य सबके सहयोग से प्राप्त करेगी तथा किसानों के गन्ना मूल्य का शत प्रतिशत भुगतान का प्रयास किया जायेगा।
0 Comments