आजमगढ़। शुक्रवार को ई.पी.एस.-1995 से आच्छादित भारत सरकार एवं प्रदेशीय सरकार के अधीन समस्त निगमों, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनियों के सेवारत, सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों की एक विशाल सभा रोडवेज बस स्टेशन के सभागार में चार सूत्रीय मांगों की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओंकार नाथ तिवारी ने किया। सभा में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, उत्तर प्रदेश सेतु निगम, सार्वजनिक निर्माण निगम, वस्त्र निगम, कताई बुनाई मिल्स, उपभोक्ता निगम, चीनी निगम के सेवानिवृत्त और कार्यरत कर्मचारियों ने भाग सेवा। आरोप है कि सेवा काल में 1995 से लगातार रु. 541.00, 780.00 1200.00 एवं 1800.00 ई.पी.एस.ओ में पेंशन मद में प्रतिमाह जमा किया है। इस प्रकार ई.पी.एस.ओ में कम से कम 15 लाख से 20 लाख रूपये तक पेंशन मद में जमा है। जिसके लिये हमलोगों को रु. 1000 से 3000 रूपये तक पेंशन मिलती है। वही 36 लाख लोगो को रू. 1000 से भी कम पेंशन मिल रही है। इतनी अत्य पेंशन में इस भीषण मंहगाई से परिवार का भरण पोषध नामुमकिन हो रहा है। यदि जमा की गई रकम को हम बैंक या पोस्ट आफिस में जमा किये होते तो हमे कम से कम 10 हजार से 15 हजार रूपया मासिक पेंशन मिलती और हमारा मूलधन बचा रहता। किन्तु ई.पी.एफ.ओ और केन्द्र सरकार हमारा मूलधन भी नही दे रही है और वृद्धावस्था में शोषण कर रही है और मानसम्मान से जीने भी नहीं दे रही है। इस संबंध में दस वर्षो से संघर्ष चल रहा है। प्रधानमंत्री, श्रममंत्री व वित्त मंत्री से तीन दौर वार्ता हुई। पूरे देश में गांवों से लेकर दिल्ली तक आन्दोलन किया गया। किन्तु आश्वासन पर आश्वासन मिलता रहा। पेंशन आज तक नहीं मिली। अब अन्तिम जन जागरण आन्दोलन 4 और 5 अगस्त को दिल्ली में जन्तर-मन्तर पर देशस्तर का धरना प्रदर्शन करेंगे। यदि इतना पर भी पेंशन नहीं प्राप्त हुई तो हम पूरे देश में जेल भरो आन्दोलन करेंगे तथा वर्तमान सरकार के खिलाफ हम वोट उसे देंगे जो हमारी मांगे पूरी करेगे। सड़ कर मरने से अच्दा लड़कर मरना है। पेंशन हमारा अधिकार है, भीख नहीं है। देश ने सर्वोच्च न्यायालय ने भी पेशन देने का निर्णय पारित किया है फिर भी भाजपा सरकार और ई.पी.एफ.ओ टाल मटोल कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमशंकर तिवारी, महामंत्री आर.एन द्विवेदी, स्वरूप सिंह परिहार, वी.पी. मिश्र, चन्द्रशेखर पाठक, सुभाष उपाध्याय, श्रीराम मिलन राय, श्रवण कुमार पाठक, फौजदार यादव, अन्सार अहमद, रामसिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments