आजमगढ़। भारत विकास परिषद् शाखा आजमगढ का दायित्व ग्रहण समारोह शहर के राहुल नगर मड़या स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद् के क्षेत्रीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि भारत विकास परिषद् काशी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा रहे। सर्वप्रथम सत्र 2024-25 के शाखा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व महिला सहभागिता द्वारा किये गये कार्यों का विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। अतिथि द्वय द्वारा अपने सम्बोधन में भारत विकास परिषद् द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि परिषद् भारतीय संस्कृति, संस्कार, पर्यावरण व समाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाज में विशिष्ट पहचान है। नये सत्र 2025-2026 के लिए सीताराम पाण्डेय अध्यक्ष, डॉ देवेश दूबे सचिव, विश्वनाथ अग्रवाल कोषाध्यक्ष, सविता बरनवाल महिला सहभागिता ने दायित्व ग्रहण किया गया व वर्ष पर्यन्त सदस्यों द्वारा उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय द्वारा गतिविधि संयोजक संपर्क राम प्रसाद राय, सेवा छाया अग्रवाल, संस्कार रमाकांत वर्मा, शाखा मैनेजर अजय मिश्र अजय नरायन उपाध्याय पर्यावरण को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अशोक अग्रवाल, बद्री गुप्त, रमाकांत वर्मा, डॉ नेहा दुबे, मनीष रत्न अग्रवाल, गोविंद दुबे, अरुण यत्ति, जे आर विश्वकर्मा, पूनम उमेश सिंह, शिप्रा बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, रेखा अग्रवाल व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments