मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र का है। दो युवती को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद वो साथ रहने लगी। कुछ दिनों के बाद परिजनों को जानकारी मिली तो विरोध किया जिसके बाद दोनों युवती थाने पहुंच गई। पुलिस के सामने दोनों ने समलैंगिक विवाह करने की बात कही। वहीं परिजनों के विरोध करने पर पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने कहा कि परिजन हमारी शादी के लिए तैयार नहीं है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों युवतियों की काउंसलिंग कराई है।
कोतवाल ब्रजेश राय कोर्ट के एक मामले में बाहर गए हुए हैं। वहीं इस मामले की जानकारी सिपाहियों ने अपने सीनियर अधिकारियों को दी। इस तरह के मामले से पुलिस भी हैरान है। उसके बाद दोनों युवतियों को बैठाकर काउंसलिंग की गई। वहीं युवतियों के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। दोनों की काउंसलिंग के बाद हकीकत का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों की काउंसलिंग के बाद मामले की हकीकत सामने आ जाएगी। मामले की हकीकत समाने आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी. दोनों साथ रहने की बाद कर रही हैं। लेकिन परिजन विरोध कर रहे हैं। एक युवती हिंदू है और दूसरी युवती मुस्लिम समाज से है।
0 Comments